बिज़नेस

भारत सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) में अपनी 6.0 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी का विनिवेश करने का निर्णय लिया

भारत सरकार ने 1 दिसंबर, 2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) में अपनी 6.0 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी का विनिवेश करने का निर्णय लिया। इसमें 5 प्रतिशत इक्विटी और अतिरिक्त 1 प्रतिशत ग्रीनशू विकल्प के तौर पर शामिल है, जिसकी फ्लोर प्राइस 54.0 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई है। कुल पेशकश में से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है, जबकि शेष गैर-खुदरा निवेशकों को आवंटित की जाएगी।

2 दिसंबर, 2025 को, गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बोली के पहले दिन, ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को लेकर जबरदस्त रूचि देखी गई। यह निर्गम आधार के आकार से 4.07 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ, जो बाजार के प्रबल विश्वास को दर्शाता है। ओवरसब्सक्रिप्शन को देखते हुए, सरकार ने ग्रीनशू विकल्प का पूर्ण इस्तेमाल किया, जिससे बीओएम की प्रदत्त पूंजी का कुल विनिवेश 6.0 प्रतिशत हो गया। इससे यह सुनिश्चित होगा कि बीओएम न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग (एमपीएस) मानदंडों को पूरा करे।

आज की सफल गैर-खुदरा बोली प्रक्रिया के बाद, ओएफएस 3 दिसंबर, 2025 (बुधवार) को खुदरा निवेशकों और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारियों के लिए खुल जाएगा। सरकार ने पात्र निवेशकों को इस पेशकश में भाग लेने और सार्वजनिक संपत्तियों के मूल्य निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

12 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

13 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

14 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

15 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

15 घंटे ago