बिज़नेस

सरकार ने गुजरात और हरियाणा में ग्रामीण स्थानीय निकायों को मज़बूत बनाने के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के अनुदान के रूप में ₹730 करोड़ से अधिक जारी किए

केंद्र सरकार ने गुजरात और हरियाणा में ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को मज़बूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पंद्रहवें वित्त आयोग (XV FC) के अनुदान जारी किए हैं। गुजरात में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹522.20 करोड़ की असंबद्ध अनुदान की दूसरी किस्त राज्य की सभी 38 ज़िला पंचायतों, 247 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 14,547 पात्र ग्राम पंचायतों के लिए जारी की गई है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मुक्त (अनटाइड) अनुदान की पहली किस्त के रोके गए हिस्से के ₹13.5989 करोड़ अतिरिक्त पात्र 6 जिला पंचायतों, 5 ब्लॉक पंचायतों और 78 ग्राम पंचायतों को भी जारी कर दिए गए हैं। जबकि हरियाणा के लिए, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुक्त अनुदान की ₹195.129 करोड़ की पहली किस्त जारी की है, जो राज्य की 18 जिला पंचायतों, 134 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 6,164 ग्राम पंचायतों के लिए है।

भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के माध्यम से, राज्यों को पंचायती राज संस्थाओं/ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए XV-FC अनुदान जारी करने की सिफारिश करती है, जिन्हें बाद में वित्त मंत्रालय जारी करता है। आवंटित अनुदानों की सिफारिश की जाती है और एक वित्तीय वर्ष में दो किस्तों में जारी किया जाता है। वेतन और अन्य स्थापना लागतों को छोड़कर, पंचायती राज संस्थाओं/ग्रामीण स्थानीय निकायों द्वारा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निहित उनतीस (29) विषयों के अंतर्गत स्थान-विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए मुक्त अनुदानों का उपयोग किया जाएगा। बद्ध (टाइड) अनुदानों का उपयोग (क) स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) स्थिति के रखरखाव की बुनियादी सेवाओं के लिए किया जा सकता है, और इसमें घरेलू कचरे का प्रबंधन और उपचार, विशेष रूप से मानव मल और मल प्रबंधन, और (ख) पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण शामिल होना चाहिए।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

11 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

11 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

11 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

11 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

15 घंटे ago