भारत

सरकार NTA से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन टी ए से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। इस समिति की सिफारिशों से एनटीए की कार्यप्रणाली, इसकी संरचना, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में और सुधार होगा।

नई दिल्ली में आज मीडिया को जानकारी देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ अनियमितताओं का पता चला है और सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि सरकार नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं पर बिहार सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि सरकार छात्रों के हित के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया और कहा कि नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त इनपुट के आधार पर सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को चिंताजनक बताया और कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को चिंताजनक बताया और कहा कि…

1 मिनट ago

विश्व मौसम दिवस आज मनाया जा रहा है; इस वर्ष का विषय है- ‘आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा’

आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह,…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान समाजवादी नेता और चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की…

6 घंटे ago

राष्ट्र आज महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर…

6 घंटे ago

UAE की वायु सुरक्षा प्रणालियों ने कल ईरान से दागी गई चार बैलिस्टिक मिसाइलों और 25 ड्रोनों को मार गिराया

संयुक्त अरब अमीरात की वायु सुरक्षा प्रणालियों ने कल ईरान से दागी गई चार बैलिस्टिक…

6 घंटे ago