केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि सरकार हवाई किरायों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय के अंतर्गत टैरिफ निगरानी इकाई को और मजबूत करेगी। राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए राम मोहन नायडू ने बताया कि घरेलू मार्गों के साथ अब अंतर्राष्ट्रीय मार्गों के किराये की भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किरायों में बढोतरी पर मंत्रालय सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
जो टैरिफ मॉनिटरिंग यूनिट हमारी डीजीसीए में है, उसको भी और सशक्त करके और सारे रूट हम मॉनिटर कर रहे हैं। इंटरनेशनल रूट्स में भी मॉनिटर करने का किया है, क्योंकि हम वो दवाब एयरलाइंस पर भी हम डालना चाहेंगे कि इस तरह से अपोरच्युनिटी सिर्फ प्राइसिंग के सिच्युएशन जो कभी-कभी जो बन जाती है, वो न हो। हमारे मिनिस्ट्री से पूरा इसके ऊपर ध्यान देते हुए हम एयर सेवा में भी एक स्पेशिकली टैरिफ मॉनिटरिंग का भी एक सुविधा कर रखी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…