सरकार आज लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। यह विधेयक लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन के लिए लाया जा रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पेश करेंगे।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने त्वरित न्यायालयों की स्थापना और पेपर लीक तथा परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी थी।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने परीक्षा सुधार विधेयक पर चर्चा के लिए सभी सांसदों से संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अपील की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रिजिजू ने युवाओं की आवाज़ सुनने और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए इस ऐतिहासिक विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…