सरकार की प्रमुख पहल स्टार्टअप के आज नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य देश में स्टार्टअप उद्यमों को बढावा देना तथा नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल, सुदृढ़ और समावेशी माहौल बनाना है। स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत भारत को रोजगार तलाशने वाले देश की जगह रोजगार सृजित करने वाला देश बनाने के लिए अनेक प्रयास किये गए हैं।
देश के नागरिकों के बीच उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया योजना की शुरुआत की गई थी। स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से वित्तीय सहायता, क्रेडिट गारंटी और टैक्स छूट जैसी सुविधाएं दी जाती है।
देश भर में 1 लाख 59000 से अधिक स्टार्टअप्स हैं और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। इस योजना ने रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसने अब तक 16 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की है। इस योजना के माध्यम से देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है।
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…
भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…