भारत

बिहार और असम सरकारें नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेंगी

बिहार और असम की राज्य सरकारों ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मामले और अन्य कानूनी कार्रवाई वापस लेने का फैसला किया है।

गृह विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार 26 जुलाई की शाम छह बजे तक राज्य के किसी भी हिस्से में विरोध–प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कोई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस अवधि तक दर्ज सभी प्राथमिकी, परिवाद और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की विधिक प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही, इन मामलों में गिरफ्तार या निरोधित सभी व्यक्तियों को जल्‍द रिहा किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन मामलों में नामित व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

उधर, असम के गृह और विभाग ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों के संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ राज्य के किसी भी पुलिस प्राधिकरण द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार का विरोध प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कोई और प्रतिकूल कार्रवाई करने का प्रस्ताव नहीं है।

Editor

Recent Posts

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…

9 घंटे ago

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पंजाब में कैप्टिव खदान उत्पादन की शुरुआत के बाद से पीएसपीसीएल की कैप्टिव खदानों से आपूर्ति को सक्षम किया

पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…

10 घंटे ago