प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विक्रम-1 की सफलता के साथ-साथ कई अन्य रोचक विषयों पर भी चर्चा हुई। विक्रम-1 भारत का पहला निजी क्षेत्र द्वारा विकसित ऑर्बिटल रॉकेट है।
प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता देश के निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र की जीवंत भावना को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में भी विक्रम-1 की सफलता को सराहना की थी।
विक्रम–वन, इसके सफल लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है। ये प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वो कर दिया, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी। उन्होंने गजब की स्कील, पैशन और पेशन्स दिखाया। लम्बे समय तक हमारा स्पेस सेक्टर, निजी क्षेत्र के लिए बन्द रहा था। इस सेक्टर में रूचि रखने वाले काफी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। युवा हित को देखते हुए हमने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला। आज इसका परिणाम दुनिया देख रही है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…