भारत

प्रयागराज कुंभ मेले में भव्य सांस्कृतिक आयोजन ‘संस्कृति का महाकुंभ’ आज से शुरू होगा

प्रयागराज महाकुंभ में आज भव्‍य सांस्‍कृतिक कार्यक्रम संस्‍कृति का महाकुंभ आरंभ होगा। इसके तहत विख्‍यात कलाकारों की मनमोहक प्रस्‍तुतियों से भारतीय संस्‍कृति की समृद्ध परंपरा दर्शायी जाएगी। कार्यक्रम मुख्‍य मंच गंगा पंडाल में आयोजित होंगे। इसका शुभारंभ प्रख्‍यात गायक शंकर महादेवन की विशेष प्रस्‍तुति से होगा। यमुना और सरस्‍वती पंडालों में भी आज सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होंगे।

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के इन प्रयासों में एक पहल है- नेत्र कुंभ। इसके माध्‍यम से दृष्टि बाधित लोगों के लिए विशेष प्रबंध किये गए हैं।

नेत्र कुंभ के दौरान 5 लाख ओपीडी सेवा 3 लाख चश्मे वितरित करना और प्रतिदिन 10000 चिकित्सा परामर्श का लक्ष्य रखा गया है। 10 एकड़ क्षेत्र में फैले नेत्र कुंभ में 11 हैंगर है यहां श्रद्धालुओं और तीर्थयात्री व्यवस्थित नेत्र परीक्षण करवा सकते हैं। नेत्र कुंभ के आयोजन समिति के सदस्‍य डॉ.रंजन वाजपेयी ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए कहा कि नेत्र कुंभ में 40 नेत्र विशेषज्ञ, और 100 नेत्र परीक्षक की टीम आंखों की जांच कर रही है उन्होंने कहा कि नेत्र कुंभ में दी जाने वाली सभी सेवाएं निशुल्क है।

अभी तक जो स्टेटस मिल रहा है वो ऑन एन एवरेज तीन या साढे तीन हजार पेसेंट मिलना शुरू हो गए हैं। जिनको फाइव थाउसेंड प्‍लस लग रहा है। हमारे पास तैयारियां 10 टू 15000 पेशेंट को एग्जामिन करने की पर डे की है। हमने हंड्रेड ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉक्टर का सेटअप बनाया हुआ है। हाईटेक सेटअप है, नई मशीनरी इंवॉल्वड है और हमने 40 डॉक्टर एटे टाइम हमारे पास स्क्रीनिंग कर रहे है।

वर्ष 2019 कुंभ मेले में सफलता के बाद नेत्र कुंभ मेले ने लिम्‍बा बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का स्‍थान अर्जित किया था और इस वर्ष का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त करना है। वहीं, जो लोग नेत्रदान करना चाहते हैं उनके लिए नेत्र कुंभ नेत्रदान शिविर भी आयोजित करता है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago