बिज़नेस

पिछले वित्‍त वर्ष में कुल प्रत्‍यक्ष कर संग्रह बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़े दर्शाते हैं कि शुद्ध संग्रह 19.58 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 16.64 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध संग्रह की तुलना में 17.70 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के केन्द्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर राजस्व का बजटीय अनुमान (बीई) 18.23 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जिसे संशोधित किया गया और संशोधित अनुमान (आरई) 19.45 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। अनंतिम प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड का शुद्ध) बजटीय अनुमान से 7.40 प्रतिशत और संशोधित अनुमान से 0.67 प्रतिशत अधिक हो गया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (अनंतिम) (रिफंड के समायोजन से पहले) 23.37 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 19.72 लाख करोड़ रुपये के सकल संग्रह की तुलना में 18.48 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सकल कॉरपोरेट कर संग्रह (अनंतिम)11.32 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि और पिछले वर्ष के 10 लाख करोड़ रुपये के सकल कॉरपोरेट कर संग्रह की तुलना में 13.06 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह (अनंतिम) 9.11 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि पिछले वर्ष के 8.26 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह की तुलना में 10.26 प्रतिशत अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम) 12.01 लाख करोड़ रुपये का रहा और इसमें पिछले वर्ष के 9.67 लाख करोड़ रुपये के सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) की तुलना में 24.26 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम) 10.44 लाख करोड़ रुपये का रहा और इसमें पिछले वर्ष के 8.33 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) की तुलना में 25.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 3.79 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जारी किए गए 3.09 लाख करोड़ रुपये के रिफंड की तुलना में 22.74 प्रतिशत अधिक है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

1 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

1 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

1 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago