गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया।
गुजरात एटीएस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे और गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क स्थापित करने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे थे। वे जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा का गुजराती में अनुवाद और प्रसार भी कर रहे थे। जांच में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन से फंडिंग का भी खुलासा हुआ। आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…