भारत

गुजरात सरकार ने बनासकांठा जिले को विभाजित करके वाव-थराद नामक एक नया जिला बनाने को मंजूरी दी

गुजरात सरकार ने उत्तर गुजरात के मौजूदा बनासकांठा जिले को विभाजित करके वाव-थराद नामक एक नया जिला बनाने को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय आज गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। यह गुजरात का 34वां जिला होगा, जिसका मुख्यालय थराद में होगा।

राज्य सरकार में मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने राज्य की 9 नगर पालिकाओं को नगर निगम का दर्जा देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है, जिनमें नवसारी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर, मोरबी, पोरबंदर और गांधीधाम शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में अब 17 नगर निगम और 149 नगर पालिकाएं हो जाएंगी।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

1 घंटा ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

2 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

2 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

2 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

2 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

2 घंटे ago