मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना: मौसम विभाग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के पहुंचने के साथ बारिश के 88 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के एक दिन बाद शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। रोहिणी और बुराड़ी इलाकों में सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने दिन में बादल छाये रहने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे तक 108 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’ 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

दिल्ली में मानसून का आगमन शुक्रवार को होने के साथ तीन घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उड़ानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश से हुई घटनाओं में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद जून माह में, अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। आईएमडी के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 228.1 मिमी, लोधी रोड मौसम भवन में 192.8, रिज में 150.4, पालम में 106.6 और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

2 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

3 घंटे ago