अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त अरब अमीरात में तेज वर्षा से जनजीवन प्रभावित, ओमान में 19 लोगों की मृत्‍यु

संयुक्‍त अरब अमीरात में विनाशकारी वर्षा के कारण बनी बाढ की स्थिति ने जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है। मुख्‍य राजमार्ग मूसलाधार बारिश के कारण जलमग्‍न हो गए हैं। मूसलाधार बारिश, आंधी और तूफान के कारण इस क्षेत्र के बडे हिस्‍सों में पानी भर जाने से अधिकारियों ने निवासियों को घर में रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने निवासियों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और यात्रियों को कल तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस बीच, ओमान में मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को उत्‍तरी ऐश-शरकियाह और अदम में 19 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। उत्‍तरी ऐश-शरकियाह में सोलह लोगों की मृत्‍यु हुई है जबकि अदम के विलायत में तीन लोगों की मृत्‍यु हुई है। मरने वालों में बारह बच्‍चे और एक महिला शामिल है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026” रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर आज सदन में चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सर्गेई लावरोव से पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के विचार साझा किए

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती…

5 घंटे ago