भारत

देश के उत्‍तरी, मध्‍य और पूर्वी हिस्‍सों में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना

देश के उत्‍तरी, मध्‍य और पूर्वी हिस्‍सों में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बचे हुए इलाकों में पहुँच जाएगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने इस संबंध में जानकारी दी है।

रिमेनिंग पार्ट्स जो रह गया है, जैसे राजस्थान का जो उत्तरी भाग और दक्षिण भाग, पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, तो इसको जो मानसून है, नेक्सट थ्री टू फॉर डेज में कवर होगा और अभी अगर बात करें हेवी रेनफॉल वार्निंग, तो रेड कलर जो है मेनली केरल और दक्षिण इंटिरिअर कर्नाटक में दिया गया है और उसी के साथ-साथ जो एक्टिव मानसून कंडिशन है वो मेनली मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्व राजस्थान में प्रवेश कर रहा है और जो जम्मू-कश्मीर का इलाका है, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड वहां भी हेवी रेन होगा।

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं की सूचना है। जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

36 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

2 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

2 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

5 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

5 घंटे ago