अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर स्पष्ट रूप से कोई उल्‍लेख नहीं होने के कारण SCO के संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया

भारत ने चीन के छिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन-एस.सी.ओ. के रक्षा मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्‍ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि भारत संयुक्‍त दस्‍तावेज की भाषा से संतुष्‍ट नहीं है। इस दस्‍तावेज में सीमापार आतंकी गतिविधियों का कोई स्‍पष्‍ट उल्‍लेख नहीं किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संयुक्त घोषणा पत्र का समर्थन करने से इनकार करने के कारण सम्मेलन संयुक्त विज्ञप्ति के बिना ही समाप्त हो गया। एससीओ चार्टर के अनुसार, संगठन बिना वोट के सहमति से निर्णय लेता है और यदि कोई सदस्य देश आपत्ति नहीं करता है तो उन्हें अपनाया हुआ माना जाता है।

इससे पहले, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद, कट्टरता और चरमपंथवाद के विरूद्ध एकीकृत वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया। चीन के छिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन-एस.सी.ओ. के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति और समृद्धि आतंकवाद के साथ नहीं आ सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने सीमापार आतंकी ढांचे को ध्‍वस्‍त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के जरिये अपनी आत्‍मरक्षा के अधिकार का उपयोग किया। उन्‍होंने कहा कि भारत ने दिखा दिया है कि आतंकवाद का केंद्र अब सुरक्षित नहीं है और भारत उन्‍हें निशाना बनाने में नहीं हिचकेगा।

रक्षा मंत्री ने एस.सी.ओ. के सदस्‍य देशों से दोहरा रवैया नहीं अपनाने और आतंकवाद के प्रायोजक देशों को जबाबदेह ठहराने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री ने हथियारों और मादक पदार्थों की सीमापार तस्‍करी के लिए इस्‍तेमाल होने वाले ड्रोन सहित आतंकवादियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकी से निपटने का भी उल्‍लेख किया।

Editor

Recent Posts

भारत ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की

भारत ने सऊदी अरब के इलाके पर हूती विद्रोहियों के हमलों की निंदा की है,…

19 मिनट ago

सहकारिता मंत्रालय ने सहारा के वास्तविक जमाकर्ताओं के दावों के त्वरित निपटान के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को पुनः बहाल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया। सभा…

3 घंटे ago

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत

भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…

4 घंटे ago

कनाडा ने 600 से ज़्यादा अमरीकी चीजों पर 50% तक शुल्‍क लगाया

कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्‍क लगाया…

4 घंटे ago

अमरीका ने अपने युद्धपोत पर हमले के बाद फारस की खाड़ी में ईरान के 5 तेल टैंकर नष्ट किए

अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…

4 घंटे ago