भारत

गुजरात में तेज वर्षा से कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में तेज वर्षा से खेड़ा और अहमदाबाद के कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल रात गांधीनगर में राज्‍य आपात नियंत्रण केंद्र में बैठक की और स्थिति का जायजा लिया।

मौसम विभाग ने आज राज्य में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। बनासकांठा, साबरकांठा और अरावली सहित उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के कारण खेड़ा, सुरेंद्रनगर, पाटन, अरावली, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा और साबरकांठा सहित कई जिलों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ आ गई है। खेड़ा के सभी प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आज बंद रहेंगी। (एनडीआरएफ) की बारह और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बीस टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर स्‍थांतारित किया जा रहा है।इस बीच, खराब मौसम के कारण मछुआरों को अगले पाँच दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

3 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

3 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

15 घंटे ago