मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज मूसलाधार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहर में देर रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर तीन सौ मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने राज्य की विधानसभा में कहा कि यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण मुंबई और उसके उपनगरों में निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं. वडाला और मानखुर्द के बीच हार्बर लाइन पर ट्रेनों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और कई बीईएसटी बसों के मार्गों को बदला गया है।
शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुंबई विश्वविद्यालय ने कुछ परीक्षाओं को स्थगित किया है। मुंबई महानगरपालिका से संबंधित अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और बीएमसी के कर्मचारी सडकों पर लोगों को मदद पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…