अंतर्राष्ट्रीय

बेरूत पर इस्राइल के हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख सरगना फौद शुक्र मारा गया

इस्रायल का कहना है कि उसने कल लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्‍सों में हमला किया, जिसमें हिजबुल्‍ला का प्रमुख सरगना मारा गया है। लेबनान के सशस्‍त्र समूह के गढ दहिए में हुए एक विस्‍फोट में कम से कम एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस्रायली सेना ने बताया कि फुआद शुक्र लडाकू विमानों के खुफिया-आधारित सफाया अभियान का निशाना था। अधिकारियों का कहना है कि फुआद शुक्र शनिवार को किये गए इस्रायल के नियंत्रण वाले गोलान हाईट्स पर एक रॉकेट हमले का जिम्‍मेदार था। इस हमले में बारह लोग मारे गए, जिसमें अधिकतर बच्‍चे थे। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाति ने इस्रायल के हमले की निन्‍दा की है। उन्‍होंने इस हमले को आपराधिक कार्रवाई करार देते हुए, अंतर्राष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन बताया है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

8 घंटे ago