भारत

उच्चाधिकार जांच समिति ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी

कुछ संगठित आपराधिक समूहों, आतंकवादी संगठनों, मादक पदार्थ तस्करों आदि की गतिविधियों के बारे में अमरीकी अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर भारत सरकार ने नवंबर 2023 में एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की थी। ये संगठन भारत और अमरीका दोनों के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

समिति ने अपनी गहन जांच के साथ ही अमरीका द्वारा दिए गए सुरागों का भी पता लगाया। अमरीकी अधिकारियों का इसमें पूरा सहयोग मिला और दोनों पक्षों ने आपसी दौरे भी किए। समिति ने विभिन्न एजेंसियों के कई अधिकारियों के साथ बात की और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।

लंबी जांच के बाद समिति ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। जिसकी आपराधिक पृष्ठिभूमि और आपराधिक सम्‍पर्क की बात जांच में सामने आई है। जांच समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी होनी चाहिए।

समिति ने ऐसी गतिविधियों से निपटने में व्यवस्थित नियंत्रण और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रणालियों और प्रक्रियाओं में कार्यात्मक सुधार के साथ ही सक्षम उपाय करने की सिफारिश की है जिससे भारत की ऐसे मामलों से निपटने की क्षमता और सुदृढ़ हो सके।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

4 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

4 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

4 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

4 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago