भारत

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है

आज हिंदी दिवस है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में स्‍वीकार किया था। आज, हिंदी दुनिया की सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 52 करोड़ से ज़्यादा लोगों की पहली भाषा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर आज राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी और हिंदी को भारत की पहचान और संस्‍कारों की जीवंत धरोहर बताते हुए हिंदी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर, गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में पाँचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। हमारी संवाददाता ने बताया कि सम्‍मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के सात हजार से अधिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान अनेक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिनमें से एक विशेष सत्र ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी होगा। राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच समरसता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भारतीय’ नामक एक बहुभाषी अनुवाद उपकरण समेत कई नई पहलों का शुभारंभ किया जाएगा।

सभी भाषाओं में समरसता हो इसके लिए माननीय गृहमंत्री जी लगातार कार्यरत हैं। इसके अलावा एक बहुभाषी टूल भारतीय टूल का लोकार्पण किया जाएगा। एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद बहुत अधिक सरल हो जाएगा।

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि हिन्‍दी देश की संस्‍कृति और परम्‍पराओं में वैश्विक रूचि बढ़ाने का महत्‍वपूर्ण पहलू है। उन्‍होंने विश्‍व में हिन्‍दी भाषा के प्रचार-प्रसार में लगे भाषाविदों और हिंदी उत्‍साहियों को बधाई दी।

Editor

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…

3 घंटे ago

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…

5 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

5 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

5 घंटे ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

5 घंटे ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

6 घंटे ago