गृहमंत्री अमित शाह ने कल रात जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, थल सेना प्रमुख उपेन्द्र दिवेदी, गृह सचिव गोविन्द मोहन और जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल दुल्लु भी मौजूद थे।
सुरक्षा समीक्षा बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों और तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की आशंका को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह 10 बजे पुंछ के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे गोलाबारी के पीड़ित लोगों से मिलेंगे और नुकसान का आकलन करेंगे। माना जा रहा है कि गृहमंत्री प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं। अमित शाह पुंछ शहर के बाहरी इलाके खानेतर में अपने यूनिट मुख्यालय में सीमा सुरक्षा बल के जवानों और डाक बंगला में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों को भी संबोधित करेंगे।
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर…
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे हो गए…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत…
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उत्तराखंड…