भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमित शाह ने दिल्ली के प्रत्येक निवासी को सुरक्षित महसूस कराने के महत्व को रेखांकित किया तथा इस बात पर बल दिया कि दिल्ली की सुरक्षा में जनता का विश्वास सुनिश्चित करना प्रत्येक पुलिस अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री ने दिल्ली की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने पुलिस बल के निर्णायक तरीके से काम करने पर जोर दिया, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में जन सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान गृह मंत्री ने अपराध के प्रति सरकार की ‘‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति पर जोर दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अमित शाह ने पुलिस को सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्ययोजनाएं बनाने और केंद्रित अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ अपराधियों में डर पैदा करने के लिए काम करना चाहिए।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

1 घंटा ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

3 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

3 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

4 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

4 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

4 घंटे ago