भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नया ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) पोर्टल लॉंच किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नया ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) पोर्टल लॉंच किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव और निदेशक, आसूचना ब्यूरो सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपने OCI कार्डधारक मूल नागरिकों को विश्वस्तरीय इमीग्रेशन सुविधाएं प्रदान करने के निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओवरसीज सिटीजन के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अप-टू-डेट यूजर इंटरफेस के साथ नए OCI पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। अमित शाह ने यह भी कहा कि विश्व के कई देशों में भारतीय मूल के नागरिक रहते हैं और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें भारत आने और यहां प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नया पोर्टल मौजूदा 50 लाख से अधिक OCI कार्डधारकों और नए users के लिए बेहतर कार्यक्षमता, उन्नत सुरक्षा और user-friendly अनुभव प्रदान करेगा। नया OCI पोर्टल मौजूदा URL: https://ociservices.gov.in पर उपलब्ध है।

ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया(OCI) कार्डधारक योजना की शुरूआत 2005 में नागरिकता अधिनियम, 1955 में किए गए एक संशोधन के माध्यम से की गई थी। इस योजना में भारतीय मूल के व्यक्तियों को भारत के प्रवासी नागरिकों के रूप में पंजीकृत करने का प्रावधान है, बशर्ते कि वे 26 जनवरी,1950 या उसके बाद भारत के नागरिक रहे हों, या उस तारीख को नागरिक बनने योग्य हों। हालाँकि, ऐसे व्यक्ति जो स्वयं, उनके माता-पिता, दादा-दादी और परदादा-परदादी, पाकिस्तान या बांग्लादेश के नागरिक हैं या रहे हैं, इसके लिए पात्र नहीं हैं।

वर्तमान में कार्यरत OCI सेवा पोर्टल को 2013 में विकसित किया गया था जो आज विदेशों में 180 से अधिक भारतीय मिशनों के साथ-साथ 12 विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) में काम कर रहा है, जो प्रतिदिन लगभग 2000 आवेदनों की प्रोसेसिंग करता है। पिछले एक दशक में हुई महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति और OCI कार्डधारकों से मिले feedback को देखते हुएमौजूदा कमियों को दूर करने और users के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया OCI पोर्टल विकसित किया गया है।

Editor

Recent Posts

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन…

9 घंटे ago

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,…

9 घंटे ago

BCCI ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाडियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर…

11 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा सामर्थ्य का प्रदर्शन किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 8-9 फरवरी,…

11 घंटे ago

TDB-DST ने स्वदेशी 700 बार-हाइड्रोजन भंडारण प्रणालियों में सहयोग के लिए मेसर्स गुडलाइफ मोबिलिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उन्नत…

11 घंटे ago

CSIR-NISCPR ने मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ऊर्जा सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026…

11 घंटे ago