भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से मुंबई में रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी ने दुनियाभर में एक सम्मानित उद्योगपति के रूप में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। रतन टाटा जी का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनकी कटिबद्धता भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे की तरह है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि रतन टाटा ने स्वच्छ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह का नेतृत्व किया और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से एक बेहतर समाज बनाने का प्रयास किया। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

रतन टाटा जी के निधन के बाद एक अन्य पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा जी ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया। अमित शाह ने कहा कि वे जब भी रतन टाटा जी से मिले, भारत और इसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने उन्हें चकित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। गृह मंत्री ने कहा कि समय, श्री रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

1 घंटा ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

1 घंटा ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

1 घंटा ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

1 घंटा ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

1 घंटा ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

1 घंटा ago