भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा की सुरक्षा, घुसपैठ रोकने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की सराहना की

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की सीमा की सुरक्षा, घुसपैठ रोकने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की सराहना की है। गृहमंत्री ने कहा है कि सीमा सुरक्षा बल छह दशकों से देश की सीमा सुरक्षा को मजबूत करने में लगी है। जोधपुर में आज सीमा सुरक्षा बल के 60वें स्‍थापना दिवस में अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1965 से देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित रखने में सीमा सुरक्षा बल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य किया है।

सीमा सुरक्षा बल ने हमारी सुरक्षा को चाक चौबंद रखा है और एक देश की बढ़ती हुई सुरक्षा जरूरी या तो आपके बगैर ये पूरी करना असंभव है। इसीलिए 25 बटालियन से शुरू हुआ ये बल आज 193 बटालियनों तक पहुंचा है और दो लाख 70 हजार जवानों की संख्‍या वाला एक विश्‍व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है, इसका पूरे भारत को गौरव है।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश के सुरक्षा परिदृश्‍य में बड़ा बदलाव आया है। अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्‍यान दिया है और इसके लिए हर वर्ष बजट में विशेष प्रावधान किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने सीमा पर स्थित गांवों के लिए जीवंत ग्राम योजना शुरू की है, जिससे सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सम्‍मान, रोजगार और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध करायी जा सके।

Editor

Recent Posts

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

4 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

5 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

5 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

6 घंटे ago