भारत

उत्तराखंड में शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू

उत्‍तराखंड में बहु-प्रतीक्षित शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं को चारों पवित्र धामों के शीतकालीन निवास स्‍थल जाने का अवसर मिलता है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में ओंकारेश्‍वर मंदिर में यात्रा का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।

सर्दी के मौसम में यह भगवान केदारनाथ की मूर्ति का निवास स्‍थल है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने शीतकालीन चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने की सरकार प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

सभी श्रद्धालु, तीर्थ यात्री, पर्यटक उनकी यात्रा भी सुगम हो, हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि शीतकालीन प्रवास के दृष्टि से हर सुविधा जो यहां हो सकती है वह हम करें।

इसके अतिरिक्‍त, कल शाम रूद्रप्रयाग में आयोजित एक कार्यक्रम में पुष्‍कर सिंह धामी ने बताया की यात्रियों के व्‍यापक प्रबंध के लिए आने वाले दिनों में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक भी की जाएगी।

इस पहल से क्षेत्र में आध्‍यात्मिक पर्यटन को बढावा मिलने की उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

3 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

3 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

4 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

4 घंटे ago