भारत

गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में NIA द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2024’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में National Investigation Agency (NIA), गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2024’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर चल इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने के प्रति कटिबद्ध है।

ये वार्षिक सम्मेलन, राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों, आतंकवाद का मुकाबला कर रहे सुरक्षाबलों, तकनीकी, कानूनी, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और एजेंसियों के बीच आतंकवाद से उत्पन्न खतरों पर विचार-विमर्श के लिए एक समन्वय बिंदु के रूप में उभरा है।

सम्मेलन का मुख्य फोकस ‘Whole of the Government Approach’ के साथ आतंकवाद के खतरे के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए चैनल स्थापित कर विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल विकसित करना है। इसके साथ ही, इस सम्मेलन का उद्देश्य भावी नीति निर्माण के लिए ठोस जानकारी प्रस्तुत करना भी है।

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श और चर्चाओं का फोकस, आतंकवाद-निरोधी जाँच में अभियोजन और बदल रहे कानूनी ढाँचे, अनुभवों और बैस्ट प्रैक्टिसिस को साझा करने, उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित चुनौतियों और अवसरों, अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सहयोग और देशभर में विभिन्न आतंकवाद-निरोधी थिएटरों में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की रणनीतियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर रहेगा। सम्मेलन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आतंकवाद-रोधी मुद्दों से संबंधित केन्द्रीय एजेंसियों/विभागों के अधिकारी और कानून, फॉरेंसिक, प्रौद्योगिकी आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

10 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

10 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

10 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago