गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल हुए। बस्तर की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को पुनर्जीवित करने और इसे देश-विदेश के सामने लाने के लिए बस्तर पंडुम यानी बस्तर उत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत आदिवासी नृत्य, लोकगीत, आदिवासी नाटक, वाद्य यंत्र, वेशभूषा, आभूषण, शिल्प और व्यंजन सहित सात विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बस्तर पंडुम के अंतर्गत तीन अप्रैल से शुरू हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आज सम्पन्न हो गईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इससे पहले गृहमंत्री ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री शाह आज शाम रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर समीक्षा बैठक भी करेंगे।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…