बिज़नेस

वैश्विक अर्थशास्त्रियों ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्‍क के बाद अमरीका में मंदी की चेतावनी दी

डोनल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा घोषित जवाबी शुल्‍क के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए वैश्विक ब्रोकरेज हाऊस और अर्थशास्त्रियों ने अमरीका में मंदी आने की चेतावनी दी है।

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी का अनुमान है कि शुल्‍क के बोझ के कारण वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद में कमी आएगी। मुख्य अमरीकी अर्थशास्त्री माइकल फेरोली ने कहा कि कम आर्थिक गतिविधियों की वजह से भर्तियों में कमी आने और बेरोजगारी दर पांच दशमलव तीन प्रतिशत तक बढ़ जाने का अनुमान है।

सिटी इकोनॉमिस्ट ने इस वर्ष वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर केवल शून्‍य दशमलव एक प्रतिशत कर दिया है, जबकि यूबीएस अर्थशास्त्रियों ने अपने पूर्वानुमान को घटाकर शून्‍य दशमलव चार प्रतिशत कर दिया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

11 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

11 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

12 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

12 घंटे ago