केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के घटनास्थल का दौरा किया। गृह मंत्री ने घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
अमित शाह धमाके में घायल हुए लोगों को देखने लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल गए। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
गृह मंत्री ने कहा कि हर दृष्टि से मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, NIA, NSG, FSL की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और हमारी एजेंसियां धमाके के कारण का पता लगा लगा रही हैं। गृह मंत्री ने कहा कि धमाके की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फोन कर घटना की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि हम सभी दृष्टि से जांच कर रहे हैं और जब तक घटनास्थल पर मिले सुबूतों का एनालिसिस नहीं होता, हम किसी भी एंगल को खारिज नहीं कर रहे हैं।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…