भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने हुर्रियत से जुड़े संगठन जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट द्वारा भारत की एकता के लिए पूरी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अलगाववाद को खारिज करने के निर्णय का स्वागत किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हुर्रियत से जुड़े संगठन जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट द्वारा भारत की एकता के लिए पूरी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अलगाववाद को खारिज करने के निर्णय का स्वागत किया है।

आज X प्लेटफॉर्म पर अपने एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में जम्मू-कश्मीर एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हुर्रियत से जुड़े एक अन्य संगठन जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट ने भारत की एकता के लिए पूरी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अलगाववाद को खारिज कर दिया है।

गृह मंत्री ने कहा कि वह उनके इस कदम का हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान पर भरोसा करते हुए अब तक हुर्रियत से जुड़े 12 संगठन अलगाववाद से नाता तोड़ चुके हैं।

अमित शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन की जीत है।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

11 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

11 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

13 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

13 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

13 घंटे ago