भारत

IIT दिल्ली का डिजाइन विभाग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में एक नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीटेक इन डिजाइन की शुरुआत करेगा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली का डिजाइन विभाग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में एक नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीटेक इन डिजाइन की शुरुआत करेगा। संस्थान ने सूचित किया कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है जो विशेष रूप से सहानुभूतिपूर्ण और रचनात्मक लोगों के लिए तैयार किया गया है जो आस-पास की सामाजिक-तकनीकी प्रणालियों को समझने और इन प्रणालियों की समस्याओं का समाधान निकालने का इरादा रखते हैं।

डिजाइन विभाग की एचओडी, प्रोफेसर ज्योति कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आईआईटी दिल्ली से बीटेक इन डिजाइन में डिग्री लेने के बाद छात्र उद्योग, शिक्षा, सरकार, परामर्श और उद्यमिता में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह कार्यक्रम छात्रों को विविध करियर अपनाने के लिए पर्याप्त विकल्प और स्वतंत्रता प्रदान करता है।

संस्थान के अनुसार, बी.टेक इन डिजाइन में प्रवेश जेईई एडवांस्ड परीक्षा में रैंकिंग के आधार पर होगा। इसके लिए छात्रों को डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट यानी डिजाइन के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन भी उत्तीर्ण करना होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रचलित प्रौद्योगिकियों, व्यवस्थित डिजाइन प्रक्रियाओं, सामाजिक-तकनीकी प्रणालियों के विश्लेषण के लिए अनुसंधान विधियों, संचार और प्रस्तुति कौशल सीखना होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago