मौसम विभाग ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में कल तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोआ, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर आज तेज वर्षा का अनुमान है। कोंकण, गोआ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भी अगले छह दिन ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। देश के पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी हिस्से में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
उधर, हिमाचाल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज वर्षा हो रही है। हाल के दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 17 लोगों की मृत्यु हुई है और करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकशान पहुंचा है।
“राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज भी भारी वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश के सभी प्रमुख नदी नालों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ आने की घटनाओं में अब तक 17 लोगों की मृत्यु हुई है और 300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा भूस्खलन के कारण अभी 37 सडकें यातायात के लिए अवरुद्ध है। मौसम विभाग ने भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रितेश कपूर, आकाशवाणी समाचार, शिमला।“
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तेलंगाना के निज़ामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड के पास आज तड़के बादल फटने की घटना…
ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास आज सवेरे करीब 4 बजे हुई…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक- देश सभी…
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के कल…
महिला क्रिकेट में भारत ने पांच टी-ट्वेंटी क्रिकट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में…