मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में इस महीने की 16 तारीख से गर्म हवाएं चलेंगी।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कल, और राजस्थान में 16 तारीख तक गरज के साथ वर्षा होगी।
उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान के मैदानी भागों में चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम कार्यालय ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ में अगले पांच दिन के दौरान गर्मी और उमस बनी रहेगी।
दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…