रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 65 वर्षीय पूर्व उप-प्रधानमंत्री आंद्रेइ बेलोसोव को नया रक्षामंत्री मनोनीत किया है। आंद्रेइ बेलोसोव मूलरूप से एक अर्थशास्त्री हैं। रक्षामंत्री का पद पहले सर्गेई शोइगु के पास था। राष्ट्रपति पुतिन सर्गेई शोइगु को सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटरी बनाकर सैन्य-औद्योगिक परिसर का दायित्व सौंपना चाहते हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूस के सकल घरेलू उत्पाद में सैन्य और कानून प्रवर्तन प्राधिकरणों का सात दशमलव चार प्रतिशत हिस्सा होने के कारण यह परिवर्तन उचित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन समुचित रक्षा व्यय के लिए रक्षामंत्री के रूप में किसी अर्थशास्त्र विशेषज्ञ की नियुक्ति चाहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में आयोजित 13वें रक्षा मंत्रालय-प्लस सम्मेलन के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के…