केरलम के सात जिलों, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में आज तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। केरलम में तेज़ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी केरलम में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। खराब मौसम और ऊँची समुद्री लहरों को देखते हुए केरलम के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाकों और माहे में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, कोंकण तथा गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, हिमालय के तटीय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पु्द्दुचेरी के कुछ हिस्सों में भी आज वर्षा की संभावना है। आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर आज गरज के साथ बिजली गिरने की भी अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के तटीय भाग और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना है। ओडिशा में आज रात गर्म मौसम रहने का अनुमान है।
मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज फोन पर बातचीत की।…
पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…
भारतीय हॉकी ने 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक चीन में होने वाले एएचएफ जूनियर…