insamachar

आज की ताजा खबर

Change in weather seen due to impact of cyclone 'Remal' in West Bengal
भारत मौसम

मौसम विभाग ने मध्‍य महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मध्‍य महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी कल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *