भारत

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

पंजाब लगातार बाढ़ से जूझ रहा है। मूसलाधार बारिश के कारण राज्यभर की नदियाँ उफान पर हैं। भाखड़ा सहित कई बाँध पानी से लबालब हैं। इसे देखते हुए इन बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ना पड़ रहा है।

पंजाब में बाढ़ ने अब तक 30 लोगों की जान ले ली है और साढ़े तीन लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एक लाख 48 हज़ार हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन पर खड़ी फ़सलें बर्बाद हो गई हैं और सैकड़ों पशु भी डूबने से मारे गए हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बाढ़ की बिगड़ती स्थिति के मद्देनज़र छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 7 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी बाढ़ प्रभावित ज़िलों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाक़ात कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से हमारी संवाददाता ने बताया है कि राज्य में लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक इस मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इस बीच बीती रात मंडी जिले के जंगमबाग में अचानक आए मलबे में दो घर दब गए थे। इस हादसे में अब तक सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उधर कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में एक घर के उपर भारी मलबा आने से दो लोगों के दबने की सूचना है जिनकी तलाश जारी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर, चंबा में बहने वाली रावी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इसके प्रवाह से शीतला पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क का एक बड़ा भाग नदी में समा गया है।

इस बीच, उत्तराखंड में आज अधिकतर क्षेत्रों में बारिश से थोड़ी राहत मिली। मलबा हटाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। कुछ ज़िलों में आज स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

36 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

47 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

49 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

52 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

54 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

60 मिनट ago