दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज सवेरे खतरे के निशान को पार कर गया। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जलस्तर बढ रहा है। नदी का जलस्तर बढकर 206 दशमलव आठ मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज सवेरे आईटीओ पुल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं। पिछले 6 महीने से जो सरकार द्वारा कदम उठाए गए हैं। उससे हमारी यमुना की जो होल्डिंग कैपेसिटी है। वह भी बढ़ी है। वह कैसे बढ़ी वह मैं आपको बताता हूं। 6 महीने से ही हम जब यहां पर अधिकारियों को हमने कहा था कि जो सारी सील्ड जमा हो गई है जिससे हमारी विड्थकम होती जा रही है तो हमने बहुत सारे चैनल यहां पर काटे। जिसे पीछे से ज्यादा फ्लो आता है तो वह सारे जो आइलैंड बनते जाते थे उनको ले जाता था बहा कर और यमुना की विड्थ हमने बढ़ाने का काम किया।
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…
भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…
सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…
इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…