मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में तीन से चार दिन तक बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी ही स्थिति गुजरात और देश के पश्चिमी हिस्सों में भी रहने के आसार हैं।
अगले दो से तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने के दौरान पूरे देश में वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार मॉनसून द्वितीय भाग के दौरान ला नीना की स्थिति विकसित होने की संभावना है।
इस बीच आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई है। शहर में दिन में तेज बारिश के साथ बादल छाये रहने की संभावना है।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…