मौसम विभाग ने आज मूसलाधार बारिश के मद्देनजर असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज पूर्वोत्तर राज्यों में तेज़ बारिश की स्थिति बनी रहेगी और कल से इसमें कमी आएगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज पचास किलोमीटर प्रति घंटे की गाति से तेज़ हवाएं चलने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है। पश्चिमोत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्ली में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस बीच, विभाग ने ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल में आज लू चलने की संभावना व्यक्त की है।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…