insamachar

आज की ताजा खबर

lightning in Jharkhand
भारत मौसम

मौसम विभाग ने देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज वर्षा और बिजले चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज वर्षा और बिजले चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिन में उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों सहित पूरे देश में आगे बढ़ने की सम्‍भावना है। पश्चिम बंगाल के निचले इलाके, सिक्किम, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों में आज मूसलाधार भारी बारिश हो रही है। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *