मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी तेज वर्षा की आशंका है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्काल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इधर, दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन के दौरान हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 48 घंटों में बहुत तेज़ वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय जिलों में तेज वर्षा की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कल भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट है।
ओडिशा में भी कई क्षेत्रों में तेज वर्षा जारी है। राज्य में बाढ़ के कारण बड़े स्तर पर फसलों को नुकसान होने की आशंका है। आई.एम.डी. ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सुंदरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और बरगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों के लिए येलो वार्निंग है। भद्रक में बैतरणी और सालंदी नदियों का जलस्तर बढ़ने से यहां निचले और जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को फिर से बाढ़ आने का डर सता रहा है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और जोखिम वाले इलाकों में पूरी तैयारी बनाए हुए हैं।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…
भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…