मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई स्थानों पर अत्यधिक घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज घना कोहरा और कम दृश्यता रही, जिससे उड़ान और रेल परिचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली की दृश्यता कम होकर शून्य मीटर हो गई। एक रिपोर्ट-
घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 26 रेलगाडि़यां चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इनमें गोरखधाम एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, श्रम शक्ति, अयोध्या, तेलंगाना़, महाबोधि और गोंडवाना एक्सप्रेस रेलगाडियां शामिल हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना मिली है। यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ानों और रेलगाडि़यों की समय की जांच करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ तूफान की संभावना व्यक्त की है।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…