मौसम विभाग ने केरल में अत्यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्य के पांच उत्तरी जिलों- कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में 23 जुलाई तक मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। कासरगोड और कन्नूर जिलों में कल तक के लिए रेड अलर्ट जबकि सात अन्य जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश रहा।
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…