आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 जुलाई 2025

पहलगाम हमले की जिम्‍मेदारी लेने वाले टीआरएफ को अमरीका द्वारा वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का समाचार जनसत्‍ता, दैनिक भास्‍कर, दैनिक ट्रिब्‍यून, राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है। दैनिक जागरण ने इसे लश्‍करे तैयबा का मुखौटा संगठन बताते हुए लिखा है- भारत ने कहा- समय से उठाया गया कदम। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- विदेश मंत्री जयशंकर बोले – यह आतंक पर आपसी सहयोग का सबूत।

शराब घोटाले में छत्‍तीसगढ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्‍य बघेल की गिरफ्तारी पंजाब केसरी और अमर उजाला की पहली खबर है।

बिहार, पश्चिम बंगाल को योजनाओं की सौगात और मोतिहारी में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की खबरें अखबारों में छाई हुई हैं। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- मोदी बोले- घुसपैठियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। देशबंधु ने प्रधानमंत्री मोदी का वक्‍तव्‍य दिया है- पुणे की तरह बनेगा पटना, गुरूग्राम जैसा गयाजी।

राजस्‍थान पत्रिका ने भारतीय मानक ब्‍यूरो का आदेश दिया है- नौ कैरेट सोना भी होगा खरा। हॉल मार्किंग होगी अनिवार्य। सोने की घडियों और पैन पर हॉल मार्किंग अनिवार्य नहीं होगी। दैनिक भास्‍कर ने केरल के कन्‍नूर में रीडिंग थियेटर के बारे में लिखा है-यहां किताबें सिर्फ पढी नही जाती बल्कि उसे अभिनय के माध्‍यम से जीवंत भी किया जाता है।

राजस्‍थान पत्रिका ने महाराष्‍ट्र में सांगली जिले के इस्‍लामपुर का नाम बदलकर ईश्‍वरपुर किए जाने का समाचार पहले पन्‍ने पर दिया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

15 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

15 घंटे ago