मालदीव में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों को वहां डॉलर की उपलब्धता में लगातार कमी के कारण स्वदेश पैसा भेजने में कठिनाई हो रही है। मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने मालदीव की मुद्रा रूफिया में वेतन पाने वालों के लिए डॉलर की उपलब्धता सीमित कर दी है। डॉक्टरों और शिक्षकों सहित भारतीय पेशेवर इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, क्योंकि भारत में उनके परिजन उनके द्वारा भेजे गए पैसों पर आश्रित होते हैं। भारतीय उच्चायोग ने मालदीव सरकार से डॉलर की उपलब्धता पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने और वित्तीय लेन-देन को आसान बनाने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले दिन लोकसभा में बताया था कि मंत्रालय मालदीव में भारतीयों के लिए पैसा भेजने की प्रक्रिया आसान करने के लिए मालदीव के साथ बातचीत कर रहा है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…