भारत

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक देश के पूर्वोत्‍तर हिस्से और दक्षिण के तटवर्ती इलाक़ों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक देश के पूर्वोत्‍तर हिस्से और दक्षिण के तटवर्ती इलाक़ों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्‍सों में अगले चार दिन तक तेज वर्षा हो सकती है।

देश के पश्चिमोत्‍तर और पूर्वी हिस्से में, अगले दो दिन तथा मध्‍यवर्ती हिस्से में अगले पांच दिन अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री कम होने का अनुमान है। उत्‍तराखण्‍ड और झारखण्‍ड के कुछ हिस्‍सों में कल तक तथा दिल्‍ली, पूर्वी मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ, बिहार और ओडिसा में आज भीषण गर्मी बनी रहेगी।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

4 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

6 घंटे ago