मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी भाग में अगले तीन दिन तक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाकों में अगले 5 दिन तक तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस महीने की 21 तारीख तक तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून के दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।
अगले चार दिन तक उत्तर-पश्चिमी भाग के मैदानी इलाकों में और अगले दो दिनों तक पूर्वी तथा मध्य भारत में भीषण गर्मी बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अगले तीन दिन भीषण गर्मी जारी रह सकती है।
अगले 5 दिन तक मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। कल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रही।
मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज फोन पर बातचीत की।…
पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…
भारतीय हॉकी ने 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक चीन में होने वाले एएचएफ जूनियर…